Maharajganj News विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 27 January 2026

Maharajganj News विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

 Chief in editor Sunil Pandey U P

महराजगंज।

जनपद महराजगंज में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निचलौल तहसील अंतर्गत ब्लॉक मिठौरा में स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र (बूथ) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत एस.आई.आर. फार्म के माध्यम से मतदाता पहचान संबंधी नोटिस तथा नए मतदाताओं द्वारा फार्म-06 भरने के पश्चात प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड कर अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत ब्लॉक मिठौरा परिसर में कुल तीन बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें दो बूथ ब्लॉक परिसर में तथा एक बूथ ब्लॉक सभागार में संचालित हो रहा है।



प्रत्येक बूथ पर 20-20 मतदान केंद्रों से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 60 मतदान केंद्रों के मतदाता आवेदनों को कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से व्हाट्सएप एवं कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है, जिससे एक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

आंकड़ों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम बूथ पर प्राप्त 223 मतदाता फार्म में से 41 नाम अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं द्वितीय बूथ पर 76 फार्म में से 21 तथा तृतीय बूथ पर 95 फार्म में से 22 मतदाताओं के फार्म सफलतापूर्वक अपलोड किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि मतदाताओं के नाम, पिता/पति के नाम की स्पेलिंग एवं मात्रा का विशेष ध्यान रखते हुए सही अंकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदाताओं की फोटो स्पष्ट एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप अपलोड की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसमें शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोपरि है। प्रशासन इस कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad