Chief in editor Sunil Pandey U P
महराजगंज।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट/ईवीएम स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस/गोदाम) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट के रखरखाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार ही प्रवेश की अनुमति देने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की 24×7 क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए। सभी कैमरे पूरी तरह कार्यरत रहें तथा रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण की उपयुक्त व्यवस्था हो। इसके अतिरिक्त, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम और रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment