महराजगंज।
डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री, Suheldev Bharatiya Samaj Party (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ने शुक्रवार को जनपद महराजगंज का संगठनात्मक दौरा किया। इस दौरान आगामी 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डॉ. राजभर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर तक जिम्मेदारियां तय करते हुए प्रत्येक बूथ और पंचायत में जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार का गठन होगा। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़कर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा बेटियों की शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही प्राथमिक स्तर से संविधान का समग्र अध्ययन सुनिश्चित करने की बात कही।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को न्यायालय से राहत मिलने और उनके द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा गृह मंत्री Amit Shah पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में डॉ. राजभर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका सर्वोपरि है और अदालत के निर्णय का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाना उचित नहीं है।
अंत में डॉ. राजभर ने कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों से 15 मार्च को आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment