Maharajganj
महराजगंज। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नौतनवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। 27 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में नौतनवा थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहों तथा सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस एवं एसएसबी जवानों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।
Chief in editor Sunil pandey U P

No comments:
Post a Comment