Maharajganj News 16 वर्षों से लगातार सिसवा ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष बने कमल किशोर यादव - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 2 February 2026

Maharajganj News 16 वर्षों से लगातार सिसवा ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष बने कमल किशोर यादव

सिसवा (महराजगंज)।


सिसवा विकास खंड में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बीते 16 वर्षों से लगातार हो रहे संघीय चुनाव में इस बार भी कमल किशोर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए मतदान सिसवा ब्लॉक स्थित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय परिसर में कराया गया। मतदान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे संगठन मंत्री: हरिन्द्र  निर्विरोध,कोषाध्यक्ष: हरेंदर  निर्विरोध

महामंत्री: हृर्देश कुमार चौबे 3 मतों से विजयी संप्रेक्षक: सुनील कुमार — 16 मतों से विजयी चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष कमल किशोर यादव ने सभी सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व की भांति आगे भी मजबूती से कार्य करता रहेगा।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad