Maharajganj News बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 1 February 2026

Maharajganj News बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्राम


 पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण हेतु आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर की गई फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली।

पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि आज कुल 08 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से “एक किसान–एक दस्तावेज” की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम रूप से मिल सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास के किसानों को भी प्रेरित करें, ताकि जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बीडीओ घुघली को निर्देश दिए कि नियमित समीक्षा करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ घुघली राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad