Maharajganj News मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 17 February 2026

Maharajganj News मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

ठूठीबारी में एंटी रोमियो टीम ने दी सुरक्षा व सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी

महराजगंज।

दिनांक 18.02.2026 को थाना ठूठीबारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 एवं 1930 की उपयोगिता समझाई गई तथा आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई।

इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad