बसंतकालीन गन्ना बुवाई को लेकर किसानों को किया गया जागरूक
महराजगंज, 18 फरवरी 2026।आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के तत्वावधान में आज बसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चीनी मिल प्रांगण से कृषक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को इकाई प्रमुख संदीप पंवार एवं विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा बाजार हरिनारायण यादव तथा सचिव सिसवा बाजार दीपक वर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से बसंतकालीन गन्ना बुवाई के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने, प्रमाणित बीज का उपयोग करने तथा समय पर खेत की तैयारी करने की अपील की।
रैली के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत प्रजातियों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं कीट नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बसंतकालीन बुवाई से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।
रैली चीनी मिल परिसर से निकलकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए किसानों को जागरूक करती रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, गन्ना कर्मचारी एवं मिल स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment