Maharajganj News होली से पहले किसानों को खुशखबरी: सिसवा बाजार चीनी मिल ने जारी किया 5.10 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 28 February 2026

Maharajganj News होली से पहले किसानों को खुशखबरी: सिसवा बाजार चीनी मिल ने जारी किया 5.10 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान

 सभी किसान बंधुओं को होली पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। पर्व से पूर्व किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।


महराजगंज। स्थानीय आईपीएल शुगर मिल सिसवा बाजार द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के अंतर्गत 12 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक खरीदे गए 1 लाख 28 हजार कुंतल गन्ने का कुल 5 करोड़ 10 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में प्रेषित कर दिया गया है। यह जानकारी इकाई प्रमुख संदीप पवार ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित राशि शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में प्रदर्शित हो जाएगी।

विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। साथ ही आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए को.0118, कोसा.13235, कोलख.14201, को.15023 एवं कोलख.16202 जैसी उन्नत प्रजातियों का बीज अभी से सुरक्षित कर लें, ताकि फरवरी–मार्च में बुवाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गन्ना प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह ने किसानों को सलाह दी कि वे अनाम गन्ना प्रजातियों की बुवाई कदापि न करें। उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की जानकारी के लिए चीनी मिल सिसवा बाजार के गन्ना विभाग एवं गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर प्रमाणित बीज का ही प्रयोग करें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वर्तमान में चल रही गन्ना बुवाई ट्रेंच एवं रिंग पिट विधि से की जाए। इससे श्रमिकों पर निर्भरता कम होगी तथा उत्पादन में वृद्धि होगी। मिल क्षेत्र में शुगर केन हार्वेस्टर भी उपलब्ध हो चुका है, जिससे गन्ने की कटाई कराई जा रही है। हार्वेस्टर के सफल संचालन के लिए ट्रेंच विधि से बुवाई को आवश्यक बताया गया है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में ट्रेंच विधि से बसंतकालीन गन्ना बुवाई कर आधुनिक तकनीक का भरपूर लाभ उठाएं।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad