महराजगंज।
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)
आरोग्य मेले में कुल 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही मेदिनीपुर निवासी नंदू, संतोष, शुभम एवं पूजा सहित 04 लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए।
जिलाधिकारी ने पीएचसी में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की जांच की, जिसमें अधिकांश आवश्यक दवाएं उपलब्ध पाई गईं। हालांकि एआरवी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इस संबंध में फार्मासिस्ट ने बताया कि वैक्सीन की मांग जिला मुख्यालय से भेज दी गई है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से आयुष्मान लाभार्थियों की सूची देखी और निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ–सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा कहा कि मरीजों को सभी आवश्यक जांच एवं दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसे सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.एन. प्रसाद, एमओआईसी घुघली डॉ. अमित विक्रम सिंह, डॉ. राकेश मोहन शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment