Maharajganj News मंगलपुर चौराहे पर मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार व मोबाइल बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 18 February 2026

Maharajganj News मंगलपुर चौराहे पर मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार व मोबाइल बरामद

 घायल युवकों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

महराजगंज, 18 फरवरी 2026।

महराजगंज पुलिस ने थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र के मंगलपुर चौराहे पर हुए मारपीट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक बैलेनो कार (UP 56 AH 7090) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी की रात लगभग 9:41 बजे भटहट–पनियरा मुख्य मार्ग स्थित मंगलपुर चौराहे पर शराब पीने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि पवन गुप्ता (26), धनंजय सिंह (33) और आशीष सिंह (30) ने बॉस के फट्टे से हमला कर मंदीप (निवासी सुमेरगढ़, थाना श्यामदेउरवां) और उसके मित्र वारिश अंसारी (निवासी डोहरिया बाजार, गोरखपुर) को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मु0अ0सं0 48/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने 18 फरवरी को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल निर्भय कुमार व कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त बढ़ा दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad