Maharajganj News IPL Sugar Mill Siswa Bazar ने 11 फरवरी तक 7.87 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का किया भुगतान - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 18 February 2026

Maharajganj News IPL Sugar Mill Siswa Bazar ने 11 फरवरी तक 7.87 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का किया भुगतान

 Maharajganj 

सिसवा बाजार (महराजगंज): स्थानीय आईपीएल शुगर मिल सिसवा बाजार ने पेराई सत्र 2025–26 के तहत किसानों को बड़ी राहत देते हुए 3 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान जारी कर दिया है।

मिल के इकाई प्रमुख संदीप पवार ने बताया कि उक्त अवधि में खरीदे गए 1 लाख 98 हजार कुंतल गन्ने के सापेक्ष 7 करोड़ 87 लाख रुपये किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं। यह धनराशि शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में प्रदर्शित हो जाएगी।

विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें, जिससे पेराई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही उन्होंने आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए उन्नत प्रजातियों—को.0118, कोशा.13235, कोलख.14201, को.15023, कोलख.16202 आदि—का बीज अभी से सुरक्षित एवं बुक कराने की सलाह दी, ताकि फरवरी–मार्च की बुवाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गन्ना प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह ने किसानों को अनाम प्रजातियों की बुवाई से बचने की सलाह देते हुए कहा कि किसान चीनी मिल के गन्ना विभाग एवं गन्ना विकास परिषद सिसवा बाजार से संपर्क कर केवल प्रमाणित एवं उन्नतशील प्रजातियों की ही बुवाई करें।

उन्होंने ट्रेंच एवं रिंग पिट विधि से गन्ना बुवाई करने की अपील की, जिससे श्रमिक निर्भरता कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। मिल में शुगरकेन हार्वेस्टर भी उपलब्ध हो चुका है, जिसका सफल ट्रायल शीघ्र ही किसानों के खेतों में किया जाएगा। हार्वेस्टर का लाभ उठाने के लिए ट्रेंच विधि से बुवाई आवश्यक बताई गई है।

मिल प्रशासन ने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंतकालीन गन्ना बुवाई कर आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad