महराजगंज | निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव की घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ बढ़ती देख युवती ने टावर से एक पत्र नीचे फेंका। पत्र में उसने एक युवक को संबोधित करते हुए लिखा कि वह पिछले 12 वर्षों से उससे प्रेम करती है, लेकिन युवक द्वारा साथ छोड़ देने से वह मानसिक रूप से आहत है। युवती ने पत्र में चेतावनी दी कि यदि युवक तुरंत वापस नहीं आया तो वह उसके नाम की कसम खाकर जहर खा लेगी। पत्र में कुछ मोबाइल नंबर और युवक के पिता का नाम भी दर्ज होने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एहतियातन युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती और संबंधित युवक के परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Cheif in editor Sunil pandey U P

No comments:
Post a Comment