Maharajganj News फाल्गुन मेला महोत्सव की भव्य शुरुआत, निशान शोभायात्रा से गूंजा सिसवा नगर - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 27 February 2026

Maharajganj News फाल्गुन मेला महोत्सव की भव्य शुरुआत, निशान शोभायात्रा से गूंजा सिसवा नगर

 Maharajganj।



सिसवा बाजार (महराजगंज)। सिसवा नगर पालिका स्थित श्रीश्याम मंदिर में श्याम मंडल के तत्वावधान में आयोजित फाल्गुन मेला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर हजारों श्याम भक्तों ने अबीर–गुलाल के बीच भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। श्रीश्याम प्रभु के भजनों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

शोभायात्रा से पूर्व प्रातः आठ बजे कस्बे के श्रीसाईं मंदिर में निचलौल, घुघली और खड्डा से पैदल पहुंचे श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां विधि-विधान से पूजन के उपरांत भक्तों ने निशान उठाकर श्रीश्याम प्रभु की आकर्षक झांकी और ढोल–नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण प्रारंभ किया।

भव्य शोभायात्रा प्रेमचंद मंदिर रोड, सब्जी मंडी रोड, इंदिरा चौक, श्रीरामजानकी मंदिर मार्ग, अमरपुरवा और गोपाल नगर सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्रीश्याम मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु श्याम भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने प्रभु का भव्य श्रृंगार, दरबार एवं ज्योति दर्शन कर श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा।

इस अवसर पर संत कुमार जालान, लक्ष्मण तुलस्यान, प्रहलाद अग्रवाल, विकास सिंहानिया, पुरुषोत्तम लाठ, आशुतोष गाड़िया, रामु मित्तल, दिनेश अग्रवाल, उमा जालान, राधा शर्मा, उषा शर्मा, हेमा टिबड़ेवाल, पुष्पा शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, धर्मवीर सोनी, अशोक बंका, रविराज जायसवाल, प्रेमलता सिंहानिया, राधा सरावगी, ज्योति सिंहानिया, दिनेश रोहिण्यार, प्रथम शर्मा, गिरजेश जायसवाल,अंकित लाठ, संदीप सिंघानिया, कुशल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, श्यामू केडिया, शिबू केडिया, बाबूलाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद मद्धेशिया,  प्रिया सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad