विवादों में घिरीं रूपाली चाकणकर, आयोग अध्यक्ष और एनसीपी प्रदेश पद से दिया इस्तीफा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 28 March 2026

विवादों में घिरीं रूपाली चाकणकर, आयोग अध्यक्ष और एनसीपी प्रदेश पद से दिया इस्तीफा

 नेशनल डेस्क | महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्ष और एनसीपी के प्रदेश पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस कदम के पीछे हाल ही में सामने आया एक बड़ा विवाद माना जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक निवासी अशोक खरात, जो स्वयंभू ज्योतिषी और कथित आध्यात्मिक गुरु के रूप में सक्रिय था, को महिलाओं के शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।

बताया जा रहा है कि अशोक खरात का संबंध रूपाली चाकणकर से जुड़ा होने के कारण यह विवाद और बढ़ गया। इसी के चलते उन पर नैतिक दबाव बना और अंततः उन्हें अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत था, जिसके चलते लोग उसे “कैप्टन” के नाम से जानते थे। बाद में उसने खुद को ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु घोषित कर लिया। आरोप है कि वह महिलाओं को भविष्य की समस्याओं, पारिवारिक कलह और पति से जुड़े संकटों का भय दिखाकर अपने जाल में फंसाता था।

इतना ही नहीं, “समाधान” के नाम पर वह वशीकरण, अघोरी कृत्य और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर महिलाओं का यौन शोषण करता था। कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं, जो पीड़ित महिलाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसने इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 1500 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया था।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों व आरोपियों की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad