Maharajganj
महराजगंज, 16 मार्च 2026। भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर सोमवार को थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर मस्जिद गली, नेपाल बॉर्डर के पास दो महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गंगोत्री (36) पुत्री सुखलाल तथा नारपती (46) पत्नी अशर्फी, दोनों निवासी ग्राम जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना सोनौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार व हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ शामिल रहे। वहीं एसएसबी टीम में उपनिरीक्षक (सा.) जीतपाल, हेड कांस्टेबल (सा.) संजय कुंडू, कांस्टेबल (सा.) धर्मपाल गुज्जर, कांस्टेबल (सा.) उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल (सा.) बिली पांग गुरु तथा महिला कांस्टेबल (सा.) रोशनी करकेटा मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment