Maharajganj News सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, प्रेस क्लब महराजगंज ने दी श्रद्धांजलि - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 16 March 2026

Maharajganj News सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, प्रेस क्लब महराजगंज ने दी श्रद्धांजलि

 Maharajganj 



महराजगंज। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों धनंजय पांडे और शंभू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकार लखनऊ से कार द्वारा कुशीनगर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही महराजगंज जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार साथियों का इस तरह असमय चले जाना बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में महराजगंज का पत्रकार समाज मृतक साथियों के परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के संरक्षक मनोज चौबे, राहुल त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी, अनुज शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, संजय जायसवाल, अंगद शर्मा, रोहित कनौजिया, किशन गुप्ता, अरुण, ओंकार पटेल, अमृत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। 🙏🕯️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad