Maharajganj News ओवरलोडिंग व यातायात नियम तोड़ने पर 14 वाहन सीज - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 21 March 2026

Maharajganj News ओवरलोडिंग व यातायात नियम तोड़ने पर 14 वाहन सीज

 Maharajganj 



महराजगंज। जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 14 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ओवरलोडिंग करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें सीज किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad