Maharajganj News हत्या नहीं, सड़क हादसा निकला अरविंद चौधरी की मौत का मामला - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 22 March 2026

Maharajganj News हत्या नहीं, सड़क हादसा निकला अरविंद चौधरी की मौत का मामला

 Maharajganj 



महराजगंज। जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में 17 मार्च 2026 को हुई अरविंद चौधरी की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रूप से इसे हत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह एक सड़क दुर्घटना थी।

पुलिस के अनुसार मृतक अरविंद चौधरी (28) निवासी वार्ड नंबर 5, फुलवरिया की मौत वाहन संख्या यूपी 53 एफपी 8586 के चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई टक्कर से हुई थी।

घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के साथ-साथ पीपीगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में वाहन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं। जांच में सामने आया कि उक्त वाहन पीपीगंज टोल से फरेंदा की ओर आया और रात करीब 11 बजे हादसे के बाद आगे के कट से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन के रास्ते छतरी पुल के नीचे से वापस गोरखपुर की ओर चला गया।

पुलिस के अनुसार आते समय वाहन पूरी तरह सही स्थिति में था, जबकि लौटते समय वह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा था, जिससे हादसे की पुष्टि हुई।

इस मामले में पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क कर चालक राजेंद्र प्रजापति (31) निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, गोरखपुर तथा उसके साथ मौजूद सहयात्री सचिन (19) निवासी नगर कॉलोनी, पादरी बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad