Maharajganj News अलविदा नमाज़ पर निचलौल में चाक-चौबंद सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 13 March 2026

Maharajganj News अलविदा नमाज़ पर निचलौल में चाक-चौबंद सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न

 Maharajganj 


निचलौल (महराजगंज)। रमजान के आखिरी जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निचलौल क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। नमाज़ के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बसन्त कुमार सिंह तथा निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए हालात पर नजर बनाए रहे।

निचलौल कस्बा, छितौना, झूलनीपुर, मिश्रवलिया, बैठवलिया और कोहड़वल समेत कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों और नमाज़ स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी मुस्तैदी से डटे रहे और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में अलविदा नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना न हो और सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में अपने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad