Maharajganj News उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 12 March 2026

Maharajganj News उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 Maharajganj 



महराजगंज। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महराजगंज तथा महराजगंज इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा फायर सेफ्टी उपकरणों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी।

उन्होंने केंद्र प्रभारियों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। इसलिए यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित परीक्षा केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad