Maharajganj News नहर पुलिया के पास से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का कंगन व नगदी बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 16 March 2026

Maharajganj News नहर पुलिया के पास से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का कंगन व नगदी बरामद

 Maharajganj 



महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का आभूषण और नगदी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में घुघली थाना पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बेलवा तिवारी स्थित नहर पुलिया के पास से फरार चल रहे अभियुक्त धर्मवीर उर्फ लाला (42) पुत्र झिन्नु साहनी निवासी परसिया, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 24 नवंबर 2025 की रात ग्राम करौता उर्फ नेबुइयां में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना घुघली में मुकदमा संख्या 464/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उमेश साहनी, उसकी पत्नी अंजनी साहनी तथा धर्मवीर साहनी उर्फ लाला का नाम प्रकाश में आया था। पहले आरोपी उमेश साहनी की गिरफ्तारी के दौरान कुछ आभूषण व नगदी बरामद की गई थी, जिसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी।

सोमवार को गिरफ्तार किए गए धर्मवीर उर्फ लाला के कब्जे से चोरी का एक पीली धातु का कंगन और 770 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम और चोरी से जुड़े मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जखीरा उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल आशुतोष राय तथा कांस्टेबल विजय प्रकाश राय शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad