Maharajganj News सिसवा बाजार में भारतीय नववर्ष पर गौ पूजन व द्वीपयज्ञ का आयोजन - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 20 March 2026

Maharajganj News सिसवा बाजार में भारतीय नववर्ष पर गौ पूजन व द्वीपयज्ञ का आयोजन

 महराजगंज/सिसवा बाजार, 20 मार्च।



भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रमी संवत् 2083 के उपलक्ष्य में सिसवा बाजार स्थित श्री कृष्ण गौशाला में हिंदू कल्याण मंच के तत्वावधान में गौ पूजन एवं द्वीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर गौ माता की पूजा-अर्चना की और भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। गौ सेवा और यज्ञ जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावना का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में हिंदू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया, नितेश श्रीवास्तव, अंकित लाठ, आशीष अग्रवाल, रविराज जायसवाल, रवि यादव, सुनील रौनियार, शुभम केडिया, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, जय हिंद गुप्ता, अमित पुरी, योगेश जायसवाल, विकास जायसवाल, राजकुमार, आशुतोष भालोटीया,अंकित केडिया, विशाल सिंह, श्याम दत्त पांडे, सुरेश खरवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad