Maharajganj News नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 21 March 2026

Maharajganj News नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 Maharajganj 



महराजगंज। थाना नौतनवा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कुअहवा घाट से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तुलसी दास राजभर उर्फ झीनक (33 वर्ष) पुत्र निवासी सेमरवहवा टोला बरतानी, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसे 21 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 12:45 बजे कुअहवा घाट से गिरफ्तार किया गया।

मामले के अनुसार, 10 मार्च 2026 को पीड़िता के परिजनों ने सूचना दी थी कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

इस संबंध में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत धारा 64(1), 351(3), 352 बीएनएस तथा 5(ड़)(2)/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल केशरी सिंह और कांस्टेबल शंकर दयाल शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad