Maharajganj News पुरानी रंजिश में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 24 March 2026

Maharajganj News पुरानी रंजिश में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

 Maharajganj 



महराजगंज, 24 मार्च 2026।

जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत घुघली पुलिस को यह सफलता मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सदानन्द वर्मा ने पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई पर लोहे की पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 60/2026 के तहत धारा 109(1), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी पुलिस टीम ने 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर करीब 11:35 बजे बैकुण्ठी मंदिर के पास सड़क किनारे बांस की झुरमुट में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई है। अभियुक्त गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदानन्द वर्मा (23 वर्ष), पुत्र अशोक वर्मा, निवासी महन्थ बाजार, नगर पंचायत घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस टीम की भूमिका उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि (प्रभारी चौकी/ऑप घुघली) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल आनन्द कुशवाहा, रजत प्रजापति एवं पृथ्वी सिंह चौहान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad