Maharajganj News सिन्दुरिया पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 24 March 2026

Maharajganj News सिन्दुरिया पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 Maharajganj 


महराजगंज जनपद के थाना सिन्दुरिया क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यदेव यादव, शिवसरन और गयालाल मौर्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सत्यदेव यादव के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी व 4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। शिवसरन के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 व 421 आईपीसी में मुकदमा दर्ज है। गयालाल मौर्य धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित रंजन सिंह, उपनिरीक्षक रणविजय वर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad