Chief in editor Sunil Pandey U P
महराजगंज, 30 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ से ऑनलाइन माध्यम से प्रदेशभर में 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा ₹450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार, महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित 3 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 54 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य वित्त पोषित जनपद के 3 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास तथा 32 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों ने देखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और विकास योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी नियुक्तियां पूर्णतः योग्यता के आधार पर की जा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, संबंधित सीडीपीओ, नव नियुक्त कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदर्श चौधरी द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment