Maharajganj News हीट वेव व पराली अग्निकांड रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त, कार्ययोजना तत्काल लागू करने के निर्देश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 30 March 2026

Maharajganj News हीट वेव व पराली अग्निकांड रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त, कार्ययोजना तत्काल लागू करने के निर्देश

 Chief in editor Sunil Pandey U P 


महराजगंज, 30 मार्च:

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हीट वेव (लू) एवं पराली अग्निकांड प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि हीट वेव से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए हीट वेव के दुष्प्रभावों और अग्निकांड की घटनाओं को न्यूनतम करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कंबाइन/रीपर मशीन का उपयोग पूर्ण फसल कटाई के बाद ही किया जाए तथा भूसा बनाने के दौरान फायर लाइन का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए।

विद्युत विभाग को जर्जर ट्रांसफॉर्मर और विद्युत लाइनों के त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं, वन विभाग को जंगलों में आग की रोकथाम हेतु फायर कंट्रोल लाइन बनाने तथा कंट्रोल बर्निंग की सूचना पहले से अग्निशमन विभाग को देने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को सभी उपकेंद्रों पर फायर टेंडर और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं और ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नगर निकायों को पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही, हीट वेव के दौरान विद्यालयों के संचालन समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कंबाइन और स्ट्रा रीपर संचालकों को चेतावनी दी कि बिना सुरक्षा इंतजामों के भूसा निर्माण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि गांवों में ट्यूबवेल, तालाब सहित अन्य जल स्रोतों की मैपिंग कर उन्हें क्रियाशील किया जाए। लेखपालों और ग्राम सचिवों को ग्राम स्तर पर बैठक कर तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों पर कंबाइन व स्ट्रा रीपर संचालकों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों से अवगत कराने और निर्धारित मानकों के अनुसार मशीनों के संचालन को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा हीट वेव प्रबंधन एवं विभागवार मासिक प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad