Maharajganj News पुलिस हिरासत से भागा अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 7 March 2026

Maharajganj News पुलिस हिरासत से भागा अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार

 Maharajganj 



महराजगंज, 7 मार्च। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस हिरासत से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह और एसओजी टीम प्रभारी योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से फरार चल रहे अभियुक्त किशन साहनी पुत्र रामहरी निवासी कुंदरू थाना कमांगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना श्यामदेउरवां में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इस मामले में 28 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में भी एक और मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad