Maharajganj News जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर दिए निर्देश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 30 March 2026

Maharajganj News जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर दिए निर्देश

 Chief in editor Sunil Pandey U P 




महराजगंज, 30 मार्च 2026। जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व पूरे जेल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला जज ने जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा देने के भी निर्देश दिए गए।

महिला बंदियों से अलग से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के प्रति आश्वस्त किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। जेल अधीक्षक बी.के. गौतम ने बताया कि वर्तमान में जेल में कुल 589 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 533 पुरुष, 30 महिलाएं और 26 अल्पवयस्क शामिल हैं। इसके अलावा 5 बंदी अन्य देशों के भी हैं। इस अवसर पर सीजेएम मुकेश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad