Maharajganj News महराजगंज ने रचा इतिहास: निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 30 March 2026

Maharajganj News महराजगंज ने रचा इतिहास: निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

Chief in editor Sunil Pandey U P 





महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक शिक्षा किसी भी बच्चे की शैक्षणिक नींव होती है। यदि नींव मजबूत होगी तभी एक भव्य इमारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयास से महराजगंज ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो सराहनीय उपलब्धि है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग एवं शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनने पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों के संपूर्ण विकास की आधारशिला है और इसकी मजबूती जनपद की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महराजगंज को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव रखती है।

इस अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक से पांच निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय ने अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में 30 प्राथमिक विद्यालय महराजगंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, डायट प्रवक्ता सुनील भारती, डीसी ट्रेनिंग अखिलेश वर्मा, डीसी एमडीएम शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad