Maharajganj
Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, संवाददाता। थाना फरेन्दा पुलिस ने लोगों को सामान का लालच देकर उनके पुराने व खराब मोबाइल फोन इकट्ठा करने वाले गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 46 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग ग्रामीणों को लालच देकर उनके खराब मोबाइल फोन के बदले सामान दे रहे हैं और मोबाइल एकत्र कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपी,जान मोहम्मद (48), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल पता फरेन्दा खुर्द
जमुना (47), निवासी सिद्धार्थनगर
हरि सिंह (38), निवासी कानपुर देहात
बरामदगी 46 अदद पुराने मोबाइल फोन जनता से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन न दें। मोबाइल में मौजूद निजी डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

No comments:
Post a Comment