Maharajganj News घुघली में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली: शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 6 April 2026

Maharajganj News घुघली में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली: शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज।

जनपद के घुघली विकास खंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अभिभावकों को बेसिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना था।

रैली का नेतृत्व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया। इसकी शुरुआत बीआरसी परिसर से हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों और मोहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जोशीले नारों के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया। प्रमुख नारों में “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे”, “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” तथा “घर-घर विद्या का दीप जलाओ” शामिल रहे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।

रैली में घुघली ब्लॉक के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad