Maharajganj
Chief in editor Sunil Pandey
शोभा यात्रा श्याम मंदिर से निकलकर प्रेम चित्र मंदिर, सब्जी मंडी, स्टेट चौक, काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्याम मंदिर चौराहा, स्टेशन रोड, गोकुल रोड होते हुए गोपाल नगर मार्ग से गुजरती हुई अंततः हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान को निशान चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन में अंकित लाठ, मुकेश बंका, अंकित केडिया, रोहित अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, अश्वनी भालोटिया, प्रहलाद अग्रवाल, हर्षित भालोटिया, सनी बंका, सत्येंद्र शर्मा, मानस गाड़ियां, आशीष जायसवाल, रविराज जायसवाल, नितिन अग्रवाल, श्यामू केडिया, संगीता अग्रवाल, संतोष लाठ एवं कविता लाठ सहित अनेक गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment