Maharajganj News पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थाना कोठीभार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 5 April 2026

Maharajganj News पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थाना कोठीभार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 



महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना कोठीभार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रख-रखाव, फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था तथा हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad