Chief in editor Sunil Pandey
UP
Maharajganj
थाना चौक क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 में पढ़ने वाला एक नाबालिग बालक 28 अप्रैल को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल न जाकर आसपास घूमने लगा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां वह घास काट रही थीं। आरोप है कि आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों—रामनाथ और सरिता देवी—को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

No comments:
Post a Comment