Chief in editor Sunil Pandey
UP
महराजगंज, 29 अप्रैल 2026: जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जून 2026 को मृतका की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मारपीट, गाली-गलौज के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना पुरन्दरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 106/26 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दयाशंकर यादव (49 वर्ष), विजय यादव (24 वर्ष) एवं राधिका (45 वर्ष), निवासी करमहवा बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल जमील अहमद, कांस्टेबल आदित्य, कौशलेन्द्र, विजेन्द्र भारती, आरक्षी सनी जायसवाल, संजय कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी एवं आदिति शाह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment