Chief in editor Sunil Pandey
UP
सिसवा, महराजगंज।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारदर्शिता, तत्परता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिला।उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया। विदाई के इस मौके पर कई लोग भावुक भी नजर आए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत बलराम मौर्य, एडीओआईएसबी सुजीत गोंड, एडीओ पी.पी. दीनानाथ पटेल, एपीओ सौरभ चौधरी, सचिव नीरज सिंह, शशिकांत पांडेय, योगेश मद्देशिया, विनय शर्मा, राहुल सिंह, जयराम गौतमराजकिशोर, अभिनव कुमार, राजकुमार भारती, ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह, मुन्नू निषाद, संजय कुमार मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगनाथ गोंड व अजय सिंह सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment