Chief in editor Sunil Pandey
UP
पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को बरवां कला निवासी संतोष शर्मा ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज (बलुवही धुस) से अज्ञात चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना सिन्दुरिया पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 1 मई की सुबह करीब 1:45 बजे एसएस इंटर कॉलेज, चिउटहा के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में, रवि पाठक पुत्र हरिशंकर पाठक, आदित्य यादव पुत्र संतराज यादव, निवासी ग्राम लोहेपार, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज शामिल हैं।, पुलिस ने इनके पास से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया, जिसमें, एक बुफर (VETEC) एक डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) ,बरामद हुआ है।, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार व उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment