Maharajganj News फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाली युवती पर केस दर्ज - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

Maharajganj News फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाली युवती पर केस दर्ज

 Chief in editor Sunil Pandey 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से फैला भ्रम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा



महराजगंज, 28 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में यह सामने आया कि यूट्यूबर अजीजा शेख पुत्री मुख्तार अहमद शेख, निवासी लक्ष्मीपुर खास थाना भिटौली (वर्तमान पता– आजाद नगर, नगर पालिका परिषद महराजगंज) ने बिना किसी वैधानिक अधिकार के उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी धारण कर भोजपुरी गीत के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

इस वीडियो के प्रसार से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई तथा पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होने की आशंका जताई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 204 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित युवती इंटरमीडिएट शिक्षित है और वर्तमान में नगर क्षेत्र में निवास कर रही है।

👉 पुलिस की अपील:

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति पुलिस वर्दी या अन्य शासकीय प्रतीकों का अनधिकृत उपयोग न करे। ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad