Maharajganj News सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिसवा विधायक की पत्नी को दी श्रद्धांजलि, पिपरा बाबू पहुंचकर जताया शोक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

Maharajganj News सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिसवा विधायक की पत्नी को दी श्रद्धांजलि, पिपरा बाबू पहुंचकर जताया शोक

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP





महराजगंज, 04 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद महराजगंज पहुंचकर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की दिवंगत पत्नी स्वर्गीय विंद्रावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायंकाल ग्राम पंचायत पिपरा बाबू स्थित विधायक के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि विंद्रावती देवी का निधन 23 अप्रैल 2026 को वृंदावन में हृदयाघात के चलते हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए थे।

श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विधायक के परिजन—पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad