Maharajganj news साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, ₹60 हजार की रकम वापस - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 2 May 2026

Maharajganj news साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, ₹60 हजार की रकम वापस

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP


महराजगंज, फरेंदा।

जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। साइबर फ्रॉड के एक मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹60,000 की धनराशि वापस दिलाई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी महेश कुमार के साथ 29 सितंबर 2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत रही। कड़ी मेहनत और तकनीकी सहयोग के जरिए आखिरकार 2 मई 2026 को ₹60,000 की धनराशि बरामद कर पीड़ित को वापस कर दी गई।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:, उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल स्वतंत्रवीर रावत, कांस्टेबल राजेश मिश्रा, महिला कांस्टेबल अनीता यादव

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग व व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad