Maharajganj News पनियरा पुलिस की कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 2 May 2026

Maharajganj News पनियरा पुलिस की कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Chief in editor Sunil Pandey 

पनियरा पुलिस की कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार


महराजगंज, 02 मई 2026।

जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना पनियरा पुलिस ने स्थानीय मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गणेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भौराबारी पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी शनिवार को दोपहर 1:35 बजे की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इरफान अली (20 वर्ष) पुत्र इसरार अली उर्फ नकछेद उर्फ छेदी तथा आजाद (18 वर्ष) पुत्र मुहम्मद हुसैन उर्फ मंजुन, निवासी ग्राम माधोनगर, थाना पनियरा के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 124/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गणेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परमेश्वर गौड़ और कांस्टेबल अमन सिंह की अहम भूमिका रही।

फिलहाल, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad