Chief in editor Sunil Pandey
UP
महराजगंज, 01 मई 2026।
जनपद में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज सूचना उस समय झूठी साबित हो गई जब पुलिस जांच में पूरा मामला आपसी विवाद और मारपीट का निकला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरुतिया निवासी विवेक मद्धेशिया ने डायल 112 पर सूचना दी कि बिशप एकेडमी स्कूल के सामने मऊपाकड़ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे ₹1 लाख की लूट कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर प्रतीत होने पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन किया। जांच के दौरान सामने आया कि 28 अप्रैल को सिसवा बाजार में एक शादी समारोह में वादी के भाई नीरज मद्धेशिया और आर्यन श्रीवास्तव के बीच विवाद हुआ था, जिसमें थप्पड़ मारने की घटना भी हुई थी।
इसी रंजिश के चलते 1 मई को दोपहर करीब 3:14 बजे, जब विवेक मद्धेशिया मार्केटिंग कार्य से लौट रहे थे, तब कमलेश श्रीवास्तव और इसराइल पुत्र उस्मान खां ने उनके साथ मारपीट की। वादी ने इस मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट का रूप देकर पुलिस को झूठी सूचना दी।
जांच में लूट की घटना पूरी तरह निराधार पाई गई, जिसके बाद थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 226/2026 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत कमलेश श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरी व इसराइल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराइल (20 वर्ष) निवासी बांसपार बैजौली टोला बेलहिया को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अनवर अली, कांस्टेबल प्रतीक कुमार त्रिपाठी, ।
पुलिस अधीक्षक की अपील:
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि आपातकालीन सेवा डायल 112 का दुरुपयोग न करें। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment