Chief in editor Sunil Pandey
UP
जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत के मामले में एक झोलाछाप फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा का है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी के पैर में फोड़ा-फुंसी होने पर परिजन उसे गांव के ही कथित डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे। आरोप है कि बिना किसी मान्य चिकित्सकीय योग्यता के आरोपी ने किशोरी को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र (40 वर्ष), पुत्र रामबेलास, निवासी ग्राम कटहरा टोला उसरहवा के रूप में हुई है। वह मात्र छठवीं पास है और अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य कर रहा था।
इस मामले में मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक नागेन्द्र मणि, उपनिरीक्षक आयुष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों की ही सेवाएं लें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

No comments:
Post a Comment