सिद्धार्थनगर न्यूज़ दिनदहाड़े पत्रकार से लूट, असलहे के बल पर 29 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 30 June 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ दिनदहाड़े पत्रकार से लूट, असलहे के बल पर 29 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर 


सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय में मंगलवार दोपहर एक पत्रकार से दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शास्त्री नगर निवासी पत्रकार आसिफ इकबाल से दो बाइक सवार बदमाशों ने कथित तौर पर असलहे के बल पर करीब 29 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे अशोक मार्ग स्थित बुद्धा पार्क के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आसिफ इकबाल अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर से साड़ी तिराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और जेब में रखे करीब 29 हजार रुपये छीन लिए।

पीड़ित के अनुसार, रुपये छीनने के बाद बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। उनका आरोप है कि बदमाशों के हाथों में असलहे भी थे, जिससे उन्होंने भय का माहौल बना दिया।

घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने सदर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad