Maharajganj News सिन्दुरिया थाना साइबर सेल की सराहनीय कार्रवाई, 20 हजार की साइबर ठगी की राशि पीड़ित को कराई वापस - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

Maharajganj News सिन्दुरिया थाना साइबर सेल की सराहनीय कार्रवाई, 20 हजार की साइबर ठगी की राशि पीड़ित को कराई वापस

Chief in editor Sunil Pandey U P 

महराजगंज।
जनपद महराजगंज की थाना सिन्दुरिया साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी सतर्कता, मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।






पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए थाना सिन्दुरिया साइबर सेल टीम ने क्षेत्र निवासी प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया। शिकायत में पीड़ित द्वारा 20 हजार रुपये की साइबर ठगी की जानकारी दी गई थी।
साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तकनीकी जांच व आवश्यक कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी 20 हजार रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
साइबर सेल की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पीड़ित ने राहत मिलने पर थाना सिन्दुरिया साइबर सेल टीम व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad