Chief in editor Sunil Pandey U P
सिसवा बाजार (महराजगंज)।
स्थानीय सामाजिक संगठन सिसवा युवा संगठन की ओर से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को लगभग 900 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक एवं सजीव झांकियां यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गोपाल नगर स्थित केन यूनियन कार्यालय परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
यात्रा में चोखराज सरस्वती विद्या मंदिर, सिटी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कॉलेज, कलाकृति डांस स्टूडियो, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज, जेपी पब्लिक स्कूल, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, आदर्श शंकर शिशु विद्यालय सहित नगर के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
संगठन के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। नगर भ्रमण के दौरान देशभक्ति नारों और मनमोहक झांकियों ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया। नगर भ्रमण के उपरांत तिरंगा यात्रा पुनः गोपाल नगर तिराहे पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा, रितेश सोनी, नवीन तिवारी, दीपक जायसवाल, आदित्य कुमार सिन्हा, साकेत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment