Maharajganj News DLRC बैठक में जिले का CD Ratio 72.60 प्रतिशत, ऋण प्रगति 105.83% - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

Maharajganj News DLRC बैठक में जिले का CD Ratio 72.60 प्रतिशत, ऋण प्रगति 105.83%

 Chief in editor Sunil Pandey U P 

महराजगंज।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ऋण समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की वार्षिक ऋण योजना 2025–26 के अंतर्गत बैंकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।



बैठक में बताया गया कि जिले का क्रेडिट–डिपॉजिट (CD) अनुपात 72.60 प्रतिशत रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं कुल अग्रिम प्रगति 105.83 प्रतिशत दर्ज की गई। प्राथमिक क्षेत्र, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों, एमएसएमई तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) के अंतर्गत ऋण वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) भूपेंद्र मिश्र, एलडीओ आरबीआई जितेंद्र मोरे, डीडीएम नाबार्ड कृष्ण कुमार तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM DIC) अभिषेक प्रियदर्शी उपस्थित रहे।

CDO ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रवाह को और बढ़ाएँ तथा कम प्रदर्शन करने वाली शाखाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक समय से वित्तीय सहायता पहुँच सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad