Maharajganj News आई.पी.एल. चीनी मिल, सिसवा बाजार ने किसानों को दी बड़ी राहत - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 28 January 2026

Maharajganj News आई.पी.एल. चीनी मिल, सिसवा बाजार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज।

आई.पी.एल. चीनी मिल, सिसवा बाजार द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के अंतर्गत किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान लगातार किया जा रहा है। मिल के इकाई प्रमुख  संदीप पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 के बीच खरीदे गए 2 लाख 27 हजार कुंतल गन्ने का कुल ₹9 करोड़ 6 लाख 37 हजार का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है, जो शीघ्र ही उनके बैंक खातों में पोस्ट हो जाएगा।

किसानों से गुणवत्ता बनाए रखने की अपील

गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने गन्ना किसानों से अपील की है कि वे मिल को साफ-सुथरा एवं ताज़ा गन्ना ही आपूर्ति करें। साथ ही आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए उन्नत प्रजातियों—

को.0118, कोशा.13235, कोलख.14201, को.15023, कोलख.16202

का बीज अभी से अपने क्षेत्र में सुरक्षित/बुक करा लें, ताकि फरवरी-मार्च में बुवाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्नत बीज व आधुनिक विधियों पर जोर

गन्ना प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने किसानों को सलाह दी कि वे अनाम (अप्रमाणित) गन्ना प्रजातियों की बुवाई से बचें। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बसंतकालीन बुवाई के लिए चीनी मिल सिसवा बाजार के गन्ना विभाग एवं गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर केवल उन्नतशील प्रजातियों की ही बुवाई करें।

इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में ट्रेंच एवं रिंग पिट विधि से गन्ना बुवाई अपनाने की अपील की, जिससे श्रमिकों पर निर्भरता कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad